फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kavi sammelan

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा, कविताओं पर झूम उठे श्रोता

Tue, 14 Jan 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan
कुर्रिया कलां में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आलोक सिंह को कुर्रिया रत्न से सम्मानित करत? - फोटो : SHAHJAHANPUR
कुर्रिया कलां। सृजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक मानवेंद्र सिंह और पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा ने हरदोई के वीरेश सिंह परमार द्वारा रचित खंड काव्य राष्ट्र केसरी और लखनऊ के अभय परमहंस को पुस्तक ‘गाता जाए मेरा दिल’ के लिए सृजन साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा। ग्राम प्रधान सुधा मिश्रा को सृजन सशक्तिकरण और पैक्सफेड के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह बॉबी को कुर्रिया कलां रत्न से सम्मानित किया गया। कवयित्री मीरा तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फर्रुखाबाद के डॉ. अजय अटल ने ‘बड़ी नहीं साहित्य से धन दौलत जागीर, मरी बादशाही यहां जिंदा रहे कबीर’, प्रयागराज के अखिलेश द्विवेदी ने ‘जो हैं पढ़े लिखे वो सब हैं संतरी बने, अपराधी माफिया हैं जो वो मंत्री बने’ कविता सुनाई। कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं पेश कर श्रोताओं का तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। यहां कवि मयसर अफरीदी, सबरस मुरसानी, हरेंद्र अहसास, प्रशांत वाजपेई, रामेश्वर द्विवेदी प्रलयंकर, सुखदेव सरल, मुकेश श्रीवास्तव, विवेकशील राघव आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन कवयित्री डॉ. विजय लक्ष्मी ने किया। सोसाइटी अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed