फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Katia village by bringing Electricity theft

कटिया डालकर पूरा गांव  करता है बिजली चोरी

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Katia village by bringing Electricity theft
बिजली - फोटो : अमर उजाला
- दर्जनों ग्रामीण उपकेंद्र पर दिखाते हैं दबंगई
विज्ञापन

- औद्योगिक फीडर से लाइन जोड़ते समय चार दिन पहले एक युवक हो चुका है जख्मी
- रोजा पॉवर हाउस से रौसरकोठी की मैकडॉवल्स फैक्ट्री को दी जाती है 24 घंटे सप्लाई  

 इन दिनों बिजली विभाग खासा परेशान है। नुसरतपुर बाड़ी गांव के बाशिंदे अपनी दबंगई दिखाकर अपने गांव की बिजली जबरन औद्योगिक फीडर से जोड़ लेते हैं, जिससे रौसरकोठी की औद्योगिक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित होती है। अवैध रूप से चलती लाइन पर कटिया डालने पर चार दिन पहले पोल से गिरकर एक युवक घायल हो गया था, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।
बता दें कि रोजा पॉवर हाउस से शहरी, देहात को छोड़कर रौसरकोठी के मैकडॉवल्स फैक्ट्री के लिए चौबीस घंटे सप्लाई लाइन गई है। बिजली विभाग के अवर अभियंता अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि चार दिन पहले नुसरतपुरबाड़ी गांव के पास रौसरकोठी के औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाली ग्यारह हजार केवीए की चलती लाइन पर गांव के लोग कटिया डाल कर पूरे गांव को शहरी फीडर जोड़ लेते हैं।
विज्ञापन

चर्चा है कि चार दिन पहले जब इसी तरह कटिया डालने का प्रयास किया गया, तभी पोल पर चढ़े युवक को करंट लगा और वह पोल से नीचे गिर पड़ा। घायल नुसरतपुरबाड़ी गांव का रहने वाला बताया गया है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से बिजली विभाग के अधिकारी खासे परेशान हैं। साथ ही बिजली की चोरी बड़े पैमाने पर की जा रही है। कोई अधिकारी जब कार्रवाई करने का प्रयास करता है तो दबंगई के बल पर उसको डराने धमकाने का प्रयास किया जाता है। इस गोरखधंधे में जहां गांव वाले फिक्स रेट पर बिजली का पूरा आनंद उठाकर सरकार को लाखों की राजस्व क्षति पहुंचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण कटिया डालने के प्रयास में जान जोखिम में डालते है, जिससे किसी दिन हादसा हो सकता है।


नुसरतपुर बाड़ीगांव के पास चलती लाइन पर कटिया डालने की बात में संज्ञान में आई है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। एफआईआर दर्ज कराने के प्रयास जारी हैं।

- अनुज श्रीवास्तव, अवर अभियंता रोजा


चौबीस घंटे बिजली को जान जोखिम में डालते हैं ग्रामीण
रोजा। चौबीस घंटे बिजली पाने के लिए ग्रामीणों ने जो फंडा अपनाया है वह काफी खतरनाक और जोखिम भरा है। रोजा पॉवर हाउस से रौसरकोठी शराब फैक्ट्री के लिए औद्योगिक क्षेत्र के कोटे में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के निर्देश हैं। इसकी एक मुख्य वजह यह है कि औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाली बिजली सप्लाई से शत प्रतिशत राजस्व की वसूली होती है। अकेले मैकडॉवल्स फैक्ट्री ही हर माह करीब 12 लाख का भुगतान करती है। शराब फैक्ट्री को जाने वाली 11 हजार केवीए की लाइन नुसरतपुर बाड़ी गांव के पास से गुजरी है, वहीं पर ग्रामीण पोल से चढ़कर गांव की सप्लाई को औद्योगिक क्षेत्र की लाइन से कटिया डालकर जोड़ लेते हैं। कभी कभी पोल पर चढ़ा युवक करंट लगने से हादसे का शिकार हो जाता है जैसा कि चार दिन पहले हुआ भी था, लेकिन हर समय बिजली पाने के लिए यह ग्रामीण कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed