फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kartik mela

कार्तिक मेला ढाईघाट में स्नान के लिए उमड़ रहे लोग

Fri, 19 Nov 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
kartik mela
मिर्जापुर के ढाईघाट में मुख्य पर्व कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या में लगा मेला। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रशासन की रोक के बाद भी कार्तिक मेला ढाईघट के मुख्य पर्व कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जिला पंचायत प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले में पेयजल, प्रकाश, सफाई और सुरक्षित गंगास्नान के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ ही दस गोताखोरों की व्यवस्था की है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस भी मेले में पहुंच गई है। पुलिस ने मेले में प्रसाद की दुकानें लगाने की छूट दे दी है। मेले में श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए टेंट आदि लगाने पर रोक लगाए हुए है।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रशासन ने मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। बुधवार को पुलिस ने मेले में लगी दुकानों को उखड़वाकर मेला परिसर खाली करवा दिया था। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान की अनुमति है। जिला पंचायत के मेलाधिकारी/अवर अभियंता सुरेश सिंह यादव, मेलाबाबू अधर कुमार द्विवेदी, सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर शरण गुप्ता और महेंद्र कुमार के साथ मेले में प्रकाश, पेयजल, घाटों पर बैरिकेडिंग और सफाई कराई गई। मेलाधिकारी ने बताया कि मेले में पेयजल के लिए फिलहाल 22 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं को गंगास्नान के लिए कभी नहीं रोका गया। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मेले के पूर्वी हिस्से में खाली पड़े मैदान में कराई जा रही है। रात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर पुलिस टीम दिन-रात गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने लगाया दो दिवसीय सदस्यता शिविर
ढाईघाट मेले में भाजपा कार्यकताओं ने दो दिवसीय सदस्यता शिविर का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया। मेले के सदस्यता कैंप में पार्टी के जिला मंत्री अनिल गुप्ता, श्यामबाबू सिंह, विनय शर्मा, पवन गुप्ता, पंकज पांडेय आदि ने स्टाल लगाकर नये सदस्य बनाये। स्थानीय लोगों की कमी के चलते अधिकांश स्टाल खाली पड़े रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश वर्मा ने मेले में आकर शिविर का जायजा लेकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed