{"_id":"8bfac0031cc6cb3137d29549ff614107","slug":"karthik-fair-launched-two-ferries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक मेला ढाई घाट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक मेला ढाई घाट का शुभारंभ
मिर्जापुर।
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक मेला ढाई घाट का रविवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम ने अधीनस्थों से ढाईघाट मेले की जानकारी ली।
डीएम और एसपी रविवार शाम लाव लश्कर के साथ ढाईघाट मेला में पहुंचे। इस दौरान डीएम ने मेला का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम और एसपी ने मेला का भ्रमण किया। डीएम ने कहा कि गंगा के पानी के अंदर बेरीकेडिंग कराकर रस्सी लगवाई जाए, जिससे श्रद्धालु उसके पार न जाएं। इससे दुर्घटना होने से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेला में लाइट, गोताखोर, महिलाओं के स्नानगार, शौचालय की व्यवस्था की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इस मौके पर एसपी बबलू कुमार ने कहा कि मेला में लगाए गए वॉच टावर पर जवान तैनात करें। साथ ही मोबाइल टीमें लगाकर असमाजिक तत्वों पर नजर रखें। एसपी ने मेला कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह से कहा कि मेला में आने वाले दुकानदारों के नाम, पते रजिस्टर पर अंकित करें। इस अवसर पर एसडीएम वंदना त्रिवेदी, एसडीएम आदेश त्यागी, कृषि वैज्ञानिक डा. नूतन वर्मा, उपकृषि निदेशक डा. राधा कृष्ण यादव, अपर मुख्य अधिकारी पीके सक्सेना, मेला बाबू तुलसीराम, राजेश वर्मा, शंकरसरन गुप्ता के अलावा एसओ प्रभुकांत मौजूद रहे।
उपकृषि निदेशक से डीएम हुईं नाराज
मेला ढाईघाट में लगी किसान प्रदर्शनी का डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शुभारंभ किया। इस दौरान उपकृषि निदेशक राधाकृष्ण ने डीएम को किसान प्रदर्शनी का 13 लाख रुपये के बजट के बारे में बताया। इस पर डीएम ने कहा कि इतने रुपये का हमारे पास बजट नहीं है। डीएम ने 13 लाख रुपये के मेला बजट बनाने पर उनसे नाराजगी व्यक्त की।