{"_id":"614a31658ebc3e1e655c19eb","slug":"karni-sena-shahjahanpur-news-bly460414696","type":"story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री द्वारा गाजियाबाद में सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा का अनावरण करने से पूर्व उन्हें गुर्जर सम्राट बताए जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई दो दिन पहले प्रदर्शन कर विरोध जता चुकी है। अब राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि राजपूत सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार को गुर्जर समुदाय से जोड़ना उनके इतिहास से छेड़छाड़ करने जैसा निंदनीय कृत्य है, जबकि प्रामाणिक ऐतिहासिक ग्रंथों, एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों आदि में सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार को लक्ष्मण वंशी राजपूत सम्राट बताया है।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से गुर्जर समुदाय की ओर से बुधवार को गाजियाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया है। आलोक सिंह चौहान, विक्रांत सिंह चंदेल, अंकित सिंह राठौड़, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, सूरज चौहान, सुदेश सिंह राठौड़, गोविंद सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।