{"_id":"a080d986306099622b947e6d134ed1f5","slug":"kalktret-performing-staging-a-sit-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठे अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठे अभ्यर्थी
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए दफ्तर में नियुक्ति पत्र पाने की लालसा में पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को सोमवार को निराशा मिली तो वहीं पर धरने पर बैठ गए और बगैर नियुक्ति पत्र लिए जाने को तैयार नहीं हुए। इससे देर रात तक बीएसए दफ्तर बंद नहीं हो सका।
जूनियर स्कूलों में होने वाली विज्ञान और गणित विषय के 29334 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 576 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के अनुसार सोमवार तक हरहाल में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाना था, लेकिन नियुक्ति पत्र न मिलने पर अभ्यर्थियों ने सुबह बीएसए दफ्तर में और फिर बाद में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम से मिलकर उन्हें अपनी पीड़ा बताई। इस पर डीएम ने बीएसए को फोन पर कॉल करके मामले का निस्तारण सोमवार को ही करने के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षक बीएसए दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसमें तमाम महिलाएं भी शामिल रहीं।
शाम पांच बजे के बाद बीएसए दफ्तर के कक्षों में पटल लिपिकों ने ताला डाल दिया और घर के लिए रवाना हो गया, जबकि शिक्षक बनने के लिए नियुक्ति पत्र पाने के लिए डटे अभ्यर्थियों ने बीएसए दफ्तर के मेन गेट और परिसर गेट का ताला बंद नहीं करने दिया। नियुक्ति पत्र पाने की आस में अभ्यर्थी देर रात बीएसए दफ्तर में डेरा डाले धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
‘नियुक्ति पत्र तैयार करवाए जा रहे हैं। रात 10 बजे तक वितरित करवा दिए जाएंगे।Ó
- राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
बेसिक शिक्षा विभाग
में हुआ उलटफेर
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया गया। इसमें तीन खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लाक बदल दिए गए।
बीएसए राकेश कुमार ने जारी किए आदेश में नगर की खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता को दोबारा कांट का चार्ज दे दिया। वहीं बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी को भावलखेड़ा ब्लाक का चार्ज और बीईओ मुख्यालय संजय शुक्ला को नगर क्षेत्र का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। शुचि गुप्ता और मुन्नालाल त्रिवेदी ने चार्ज ग्रहण कर लिया।