{"_id":"9676f477ffd02854a5940ff0cb0095c1","slug":"kalktret-campus-billboards-were-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट परिसर में लगे होर्डिंग्स हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट परिसर में लगे होर्डिंग्स हटाए
शाहजहांपुर
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट परिसर के चाराें ओर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने हटा दिया। पालिका के मुताबिक होर्डिंग्स का ठेका खत्म हो चुका है। शहर में ये होर्डिंग्स अवैध रूप से लगाए गए हैं।
सोमवार शाम करीब पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची नगर पालिका परिषद की टीम ने कलक्ट्रेट के बाहर लगे होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया। पहले तो किसी ने विरोध नहीं किया। बाद में पहुंचे व्यापारी नेता सचिन बाथम ने उनका होर्डिंग हटाने से मना किया, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह अवैध रूप से लगा है। इसलिए इसे हटाया जाएगा। इस दौरान बाथम ने तल्खी करने की कोशिश की, लेकिन द्विवेदी का कड़े तेवर देखकर शांत रहने में ही भलाई समझी। कचहरी के चाराें ओर लगी अधिकांश होर्डिंग्स को रात करीब आठ बजे तक हटा दिया गया। इस दौरान नगर पालिका के जेई एसके कनौजिया, विनियमित क्षेत्र के जेई प्रदीप त्रिवेदी, जसपाल सक्सेना सहित अन्य पालिका कर्मी भी मौजूद रहे।