{"_id":"6192b1d38c81d44e56202b59","slug":"kalash-yatra-shahjahanpur-news-bly466254480","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड ज्योति आगमन पर शहर में निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड ज्योति आगमन पर शहर में निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में निकाली गई कलश यात्रा में सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। श्री बालाजी दरबार सेवा समिति की ओर से अखंड ज्योति आगमन पर कलश यात्रा निकाली गई। चालीसा व्रत के साथ भंडारा और पैदल यात्रा का संकल्प लिया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ बड़ी विसरात स्थित हनुमत धाम से हुआ। जहां महिलाओं ने खन्नौत नदी के जल से कलश भरा और उसको अपने सिर पर रखकर निकलीं।
कलश यात्रा में सबसे आगे कुछ श्रद्धालु अखंड ज्योति लेकर चल रहे थे। उसके पीछे महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलीं। कलश यात्रा विसरात रोड से निकली और चार खंभा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, टाउनहाल होकर लाल इमली चौराहा से बाडूजई प्रथम स्थित मंदिर पर समापन हुआ। कलश पूजन राजभजन व उनकी पत्नी कुसुमा देवी ने किया। इसके बाद शाम चार बजे से भंडारा और रात नौ बजे शक्ति दरबार लगा। जिसमें भजन-कीर्तन किया गया।
धर्मवीर राठौर ने बताया कि मंगलवार को सुबह चार बजे से प्रसाद वितरण, रामकथा सुंदरकांड अखंड पाठ व जाप के साथ चालीसा व्रत का प्रारंभ होगा। 26 दिसंबर को उद्यापन हवन, 27 दिसंबर को भंडारा होगा व शक्ति दरबार लगेगा। 28 दिसंबर को कलश विसर्जन व पैदल मेहंदीपुर बालाजी दरबार यात्रा शुरू की जाएगी। इस मौके पर निराला, पूजा, शालू, दीप्ती, पूजा, धर्मवीर राठौर, राधेश्याम राठौर, नीरज गुप्ता, राहुल शर्मा, अवनीश गंगवार, लल्ला, आशीष, होरीलाल, अरविंद पहाड़ी, सौरभ आदि शामिल रहे।