{"_id":"d70424d890cbdff78db634366341c776","slug":"justice-hanging-two-or-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘न्याय दो या फांसी दो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘न्याय दो या फांसी दो’
पुवायां।
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के निर्णय के बाद से शिक्षामित्रों की नाराजगी रुकने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को पुवायां में शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधी और सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम शिक्षामित्र बीआरसी भवन पर एकत्र हुए। इसके बाद शाहजहांपुर रोड पर जुलूस निकालकर Òन्याय दो या फांसी दोÓ और Òशिक्षामित्र एकता जिंदाबादÓ आदि नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। शिक्षामित्रों ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि शिक्षामित्रों ने विगत 14 वर्षों में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम मेहनत से किया। इसके बावजूद शिक्षामित्रों के साथ अन्याय हुआ है। ज्ञापन पर योगेश सिंह, अनुज पांडेय, विनय वर्मा, आशुतोष, संजीव मिश्रा, सुखपाल, प्रमोद कुमार, पूनम शुक्ला, ममता देवी, सरिता देवी, मंदीप कौर, शिल्पी, नीतू सिंह, वंदना शुक्ला, विमलेश मिश्रा, सीमा, शारदा देवी, रमा गुप्ता, अर्चना देवी सहित तमाम शिक्षामित्र के हस्ताक्षर हैं।
तीसरे दिन भी जारी रहा शिक्षामित्रों का धरना
खुटार। ब्लाक खुटार के शिक्षामित्रों ने बुधवार को स्कूलों में तालेबंदी जारी रखी और बीआरसी कार्यालय पर समायोजन के खिलाफ दिए गए निर्णय पर विरोध जताया। शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र भेज कर अपनी व्यथा से अवगत कराया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुशील तिवारी, मुकेश शर्मा, राघवेंद्र, सुशील सिंह, हरजीत सिंह, कमलेश, रंजीत सिंह सहित तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विरोध में शिक्षा मित्रों ने
निकाली बाइक रैली
अल्हागंज। हाईकोर्ट के निर्णय से नाराज शिक्षा मित्रों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर बाइक रैली निकाली तथा स्कूल बंद कराए। एक स्कूल में एकत्र सभी शिक्षा मित्रों के चेहरे हताश थे। बेरोजगार हो जाने से भविष्य की चिताएं झलक रही थीं। शिक्षा मित्रों ने निर्णय किया कि जब तक उनके साथ न्याय नहीं होता तब तक किसी भी कीमत पर स्कूल खुलने नहीं दिए जाएंगे। बाइक रैली साहबगंज, चम्पतपुर निवोनगला, घरौसा, हुल्लापुर, मऊ रसूलपुर, बिचपुरिया, मऊ शाहजहांपुर, जाटव गौटिया, पीरगंज, हरनाई, नगला हलू, फतेहपुर के स्कूलों को बंद कराया। रैली में सचिन सिंह, इबरार, प्रेमसागर, रामफेरे, वेदराम, राघवेंद्र, राजीव, राजवीर, नीलम, पूनम, शालिनी, अमरेश आदि शामिल रहे।
मिर्जापुर में शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर किया गया समायोजन रद्द कर दिये जाने से आक्रोषित शिक्षामित्रों ने बुधवार को भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर बीआरसी पर प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों के बहिष्कार से क्षेत्र के 23 स्कूलों में ताले लटके रहे।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष बलराम वर्मा ने कहा कि शिक्षक पद पर बहाली को लेकर अब शिक्षामित्र आरपार की लड़ाई लडने का मन बना चुके हैं। बोले: उन्हें खेद है कि शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर वे छात्रों का नुकसान कर रहे हैं, लेकिन नौकरी जाने का दर्द भी असहनीय है। शिक्षामित्रों मे बीआरसी पर मौजूद एबीआरसी व बीईओ के व्यवहार पर नाराजगी देखी गई।