{"_id":"618d6b1e71df81657e6a0167","slug":"jump-in-river-shahjahanpur-news-bly465824085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी टीमें
विज्ञापन
गर्रा नदी में कूदी बुजुर्ग महिला, नदी के पास मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। गर्रा नदी के पुल से एक मानसिक मंदित बुजुर्ग महिला ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नदी छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी। ढूंढने निकले बेटे ने पुल पर पड़ी चप्पलों और रूमाल से नदी में कूदी अपनी मां के रूप में पहचान की।
चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा निवासी फूलमती (75) मानसिक मंदित थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से निकल गईं। करीब छह बजे बेटे रवि सिंह सोकर उठे तो उनको मां घर के अंदर नहीं दिखीं। मोहल्ले में तलाश करने के बाद जब फूलमती नहीं मिली तो रवि उनकी तलाश में पुल की ओर गया। पुल पर कुछ पुलिसकर्मी थे और भीड़ लगी थी।
उनसे पूछताछ पर पता चला कि कोई वृद्ध महिला नदी में कूद गई। कूदने से पहले महिला ने चप्पलें और रूमाल सड़क पर फेंक दिया था। रवि ने चप्पलें और रूमाल देखकर बताया कि ये तो उनकी मांग के हैं। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के अलावा दमकल की टीम को सूचित किया। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी नदी में फूलमती की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
इसके बाद बरेली से पीएसी की फ्लड टीम को बुला लिया गया। रवि ने बताया कि एक अक्तूबर को उनके पिता रामगोपाल सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां फूलमती रोज सुबह पूजा करतीं थीं। उनका काफी समय से राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि स्थानीय गोताखोर, फायर ब्रिगेड और बरेली पीएसी की फ्लड टीम लगातार नदी में तलाश कर रही हैं। देर रात तक उनका कुुछ पता नहीं चल सका था।