{"_id":"617ee9e5bb603b066452a1a1","slug":"jubilee-shahjahanpur-news-bly4648054194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ली देश की एकता-अखंडता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ली देश की एकता-अखंडता की शपथ
विज्ञापन
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मीओं को शपथ दिलाते एसपी एस.आनं?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को डीएम ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइन में एसपी एस. आनंद ने राष्ट्र एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी/सीओ सिटी सरवण टी, सीओ सदर प्रवीण कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रईस खां सहित अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने शपथ ली। थाना एवं कार्यालयों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व गिरिजेश कुमार चौधरी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। डीएम ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन लोगों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने आजादी के बाद देश को एकजुट करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फलों एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया। उन्होंने आश्रम में लोगों से दवा, पानी आदि की जानकारी ली।