फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jubilee

सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की धूमधाम से मनाई जयंती

Mon, 01 Nov 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
jubilee
शाहजहांपुर में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते समाजवाद? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव का जयंती समारोह विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। सपा के संस्थापक सदस्य और प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के आवास पर रविवार को हुए जयंती समारोह में पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र राजेश वर्मा और पुत्रवधू अर्चना वर्मा समेत सपा से जुड़े तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन

राजेश वर्मा ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने कठिन परिश्रम से भारत का एक नये सिरे से निर्माण किया। उनके प्रयासों से भारत की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्थिति में एक नया मोड़ आया। कार्यक्रम में विजय विक्रम सिंह, दीपेन्द्र वर्मा, राकेश वर्मा, फेनी गुप्ता, ब्रहमकुमार दीक्षित, दयाराम वर्मा, बुधपाल वर्मा, देवीदीन वर्मा, रामनाथ वर्मा, श्रवण यादव, मिथलेश यादव, महेश चन्द्र वर्मा, श्यामसिंह कश्यप, महोन सिंह कश्यप, संतराम वर्मा, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित दोनों विभूतियों का जयंती समारोह को मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता में अविस्मरणीय योगदान रहा। 562 रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता एवं कठोर निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। श्री खन्ना ने कहा कि देश के महान चिंतक और त्याग की प्रतिमूर्ति आचार्य नरेंद्र देव देश की दशा और गरीबों की दुर्दशा देखकर समाजवादी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि ने कहा देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को देखते हुए उनका जन्म दिन एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इतिहासकार डॉ. नानक चंद मेहरोत्रा ने कहा यदि देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल होते तो देश की भौगोलिक स्थिति कुछ और होती।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र की अध्यक्षता और राम सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजीव खन्ना, भानुभूषण जौहरी, डॉ प्रशांत अग्निहोत्री, संजय कपूर, प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर, शहजाद खान, रामकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि खन्ना ने माता रामा देवी स्मृति पुरस्कार से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 में अंग्रेजी विषय में सर्वोच्च अंक धारक छात्रों राहुल सक्सेना एवं बलवीर सिंह यादव को 1100-1100 रुपये के चेक, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed