{"_id":"587129304f1c1b3b3d158fab","slug":"joint-director-of-the-surprise-inspections-carried-out-by-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त निदेशक शनिवार को दोपहर अचानक अस्पताल पहुंच गये। उनके पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए खामियां पाए जाने पर चिकित्सधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बरेली से लखनऊ जाते समय संयुक्त निदेशक वीवी शर्मा दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक तिलहर के सरकारी अस्पताल जा पहुंचे। आते ही उन्होने ओटी कक्ष, दवाई कक्ष, वार्डो व शौचालय आदि का निरीक्षण किया। वार्डो में वेडो पर चादरे न बिछी होने तथा शौचालयों में साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया द्वारा अस्पताल के रैन वसेरा में कुछ स्टाफ कर्मियों के निवास होने के बाबत पूछे गए प्रश्न पर निदेशक ने इस बारे में सीएमओ से जबाव सवाल करने की बात कही। इस मौके चिकित्साधीक्षक डा. सूर्य कुमार गंगवार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।