{"_id":"f6a36a89ad525dd86020f4d92f829786","slug":"join-the-boycott-vote-villagers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बहिष्कार में शामिल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बहिष्कार में शामिल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
ददरौल ब्लॉक के रोशन नगर गांव में पोलिंग बूथ नहीं बनाए जाने पर दूसरे चरण में मतदान का बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों ने अफसरों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले पंचायत चुनाव की तरह इस बार भी गांव में पोलिंग बूथ बनाकर मतदान कराने की मांग दोहराई।
बता दें कि वर्ष 2010 में हुए पंचायत चुनाव में रोशन नगर गांव में बूथ बनाया गया था, लेकिन इस बार वहां के 587 वोटरों को तीन किमी दूर स्थित शहबाजनगर पंचायत सचिवालय में बनाए गए बूथ पर शिफ्ट कर दिया गया। मतदान से पहले गांव के लोगों ने कई बार शहबाजनगर की दूरी का हवाला देते हुए रोशन नगर में पोलिंग बूथ बनाए जाने की मांग की, लेकिन अफसरों ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया।
यही वजह रही कि बीते दिन रोशननगर का कोई मतदाता शहबाजनगर वोट डालने नहीं गया। मतदान को दो घंटे बीतने पर सुबह नौ बजे तक वहां के बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा तो अफसरों ने ग्रामीणों की मान-मनौव्वल की, लेकिन वे सभी अपने फैसले पर कायम रहे। बुधवार को मतदान कराने की मांग को लेकर रोशन नगर के बाशिंदों ने कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल शिवराज वर्मा, रामशंकर, फूल चंद्र, राम विलास, गयादीन, नीरज वर्मा, महेश वर्मा आदि ने सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांग दोहराई। यह अलग बात है कि अधिकारी रोशन नगर में मतदान नहीं कराने के फैसले पर अडिग हैं। सीडीओ खरे के अनुसार रोशन नगर मेें मतदान कराना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मतदान को राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति दे दी और आयोग से कहीं भी पुनर्मतदान कराने के आदेश नहीं मिले हैं।