फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jitin prasad meeting at home town

‘भाजपा की देश बांटने वाली नीतियों को करें बेनकाब’

Sun, 01 Feb 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
jitin prasad meeting at home town
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को जनपद प्रवास का लाभ उठाते हुए मौजूदा सियासी हालातों से निराश कांग्रेसियों में यह कहते हुए जोश भरा कि वर्तमान स्थितियों से मायूस होने के बजाय भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा की देश बांटने वाली नीतियों को बेनकाब करने में जुटें।
विज्ञापन

नई दिल्ली से उनके आने की जानकारी पाकर सुबह से प्रसाद भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आवास के अहाते में मौजूद शुभचिंतकों और जन सामान्य से शिष्टाचार भेंट की। इसी कड़ी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, महासचिव अनूप वर्मा आदि से मंत्रणा करके जिले की राजनीतिक गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बाद में कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रसाद ने कहा कि सत्ता में नहीं होने का मतलब यह नहीं कि निराशा ओढ़ ली जाए। ऐसे हालात 1977 में भी बने, लेकिन पार्टी ने अपनी नीतियों और कार्यकर्ताओं के दृढ़ निश्चय के बूते फिर से सम्मानजनक स्थान हासिल कर लिया। जरूरत इस बात की है कि धर्म और जाति के नाम पर समाज बांटने की कोशिश कर रही मोदी सरकार के इरादों से जनता को सावधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा के दौरे का उल्लेख करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मोदी सरकार को साफ संदेश दिया कि देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी जाति-धर्मों से जुड़े लोगों को साथ लेकर चलना होगा और कांग्रेस ने भी हमेशा इसी बात पर जोर दिया। उन्होंने संगठन की बेहतरी के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। इस मौके पर विनीत मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed