{"_id":"644f9e94a9c8af59e1066554","slug":"jharkhand-gang-used-to-steal-mobile-from-children-in-shahjahanpur-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झारखंड का गिरोह बच्चों से कराता था चोरी, पांच गिरफ्तार, चार लाख के मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झारखंड का गिरोह बच्चों से कराता था चोरी, पांच गिरफ्तार, चार लाख के मोबाइल बरामद
Mon, 01 May 2023 04:42 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 04:42 PM IST
सार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नाबालिग समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब चार लाख रुपये के मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल चोरी गिरोह के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का थाना सिंधौली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो बाल अपचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये होने का दावा पुलिस ने किया है।
विज्ञापन
सोमवार को उप निरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मूर्छा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास से दो बच्चों समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। यहां आकर गिरोह बनाकर मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के मोबाइलों को सस्ते में बेच देते थे।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस ने झारखंड के जिला साहिबगंज के थाना टाउन के मोहल्ला आजादनगर निवासी नासिर, इसी प्रदेश व जिले के थाना तालझाड़ी के महराजपुर मोतीझरना निवासी हफीज व थाना राजमहल के जिला बाबूपुरवा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। ये लोग बच्चों के जरिये भीड़ में से लोगों की जेब से मोबाइल चोरी कराते थे। आरोपी हर मोबाइल की चोरी पर बच्चों को पांच सौ रुपये देते थे।