फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   janmashtmi celebration

राधा-कृष्ण के स्वरूप में नन्हें-मुन्नों ने बिखेरी छटा

Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi celebration
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर सजी झांकी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चे ही आगे (किड्ज अहेड) के बैनर तले राष्ट्रीय महिला परिषद व ओजस्विनी की ओर से राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को इंदिरानगर कॉलोनी में ऋषि आश्रम मार्ग स्थित हिंदू ही आगे व गोसेवा केंद्र पर राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रभारी शशि सक्सेना और ओजस्विनी प्रभारी आद्या कृष्ण के संयोजन और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना एडवोकेट के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। इसमें डेढ़ माह के कार्तिकेय कृष्ण बनकर मां आरती सक्सेना व बुआ निधि सक्सेना के साथ आए। आरव उर्फ अपूर्व वर्मा, स्नेहा वर्मा अपने पिता सुमित वर्मा, ताऊ सुनील वर्मा तथा बहन प्रियल के साथ श्रीकृष्ण स्वरूप में आए।
विज्ञापन

वहीं पीहू वर्मा अपने माता-पिता और भाई के साथ राधा रूप में आईं। अदिति सिंह उर्फ गुनगुन अपनी माता विनम व दादी के साथ राधा रूप में शामिल हुईं। अपर्णा सिंह चौहान राधा के मनमोहक रूप में अपनी बहन सुरभि सिंह चौहान के साथ पदार्पण किया। ओजस्विनी की आकांक्षा सिंह, महिला परिषद की सीमा यादव, कवीश कृष्ण का विशेष योगदान रहा। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गाए भजन
रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर साउथ सिटी में रिचा गुप्ता व रुचि गुप्ता के आवास पर केक काटा गया। महिलाओं ने कृष्ण भजन गाए और नृत्य किया। विंग की अध्यक्ष विम्मी सैनी ने बताया कि श्री कृष्ण का जीवन सनातन धर्म का प्रेरणाश्रोत है। जिलाध्यक्ष वीना सिंह ने कहा श्री कृष्ण हमें धर्म व सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। विंग की संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने श्री कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। छोटे-छोटे बच्चे श्री कृष्ण और राधा के स्वरूप में सजे थे। कोषाध्यक्ष रचना सिंह ने सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिमा शुक्ल, रचना अवस्थी, सोनी मिश्रा, रोली, सुमन भदौरिया, अर्चना गुप्ता, प्रियंका, रश्मि कपूर, सुनीता सिंह, गीता त्रिवेदी, नैना आनन्द, किरण मिश्रा, मीनू, रंजना मिश्रा, प्रिया रैना, लक्ष्मी, नमिता आदि लोग उपस्थित रहे। आभार महामंत्री अर्चना अग्रवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed