{"_id":"5ebadf508ebc3e90591e4b6d","slug":"jangal-shahjahanpur-news-bly4056087196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई और लोगों को घायल कर चुके हैं जंगली सुअर, गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई और लोगों को घायल कर चुके हैं जंगली सुअर, गांव में दहशत का माहौल
विज्ञापन
सिंधौली। जंगली सुअरों की तादाद बढ़ने से ग्रामीणों पर हमले के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को महाऊ दुर्ग गांव में जंगली सुअरों ने हमला कर एक दंपती को घायल कर दिया था। हमले में गंभीर घायल पति ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जबकि पत्नी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। दंपती पर हमला करने के बाद सुअरों ने गांव के तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया था। गनीमत रही कि उन्हें अधिक चोटें नहीं आईं। एक सप्ताह में जंगली सुअर गांव में करीब दर्जन भर लोगों को घायल कर चुके हैं। सोमवार को घायल सिंधौली स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उपलब्ध न होने की वजह से लौटा दिया।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महाऊ दुर्ग में सोमवार रात खेत से लड़ते झुंड में से दो जंगली सुअरों ने घर के बाहर बैठे गांव के गोवर्धन और उनकी पत्नी मुल्लो देवी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जंगली सुअरों को खदेड़कर उन्हें बचाया था। इसके बाद जंगली सुअरों ने सचिन, सुधीर और नगला सैंचना निवासी अरुण को भी घायल कर दिया था। तीनों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। वहीं गोवर्धन और मुल्लो देवी को ग्रामीणों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गोवर्धन की मौत हो गई थी, जबकि मुल्लो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को घायल एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने सिंधौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो उन्हें वैक्सीन उपलब्ध न होने की बात कहते हुए लौटा दिया गया। इससे गांववालों में नाराजगी है। गांववालों के मुताबिक इलाके में करीब 150 जंगली सुअरों का झुंड है, जो अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। दर्जनों लोग इस हमले में गंभीर घायल हो गए हैं। जंगली सुअर फसलों को नुकसान तो पहुंचा ही रहे हैं और जान के दुश्मन भी बन गए हैं। वन विभाग से भी इन्हें दूर छुड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।