{"_id":"fd5f93b6ca37d1b25818456dfb8e4627","slug":"jame-masjid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद में पढ़ी गई जुमा अलविदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद में पढ़ी गई जुमा अलविदा की नमाज
शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के अंतिम शुक्रवार (जुमा अलविदा) की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक और अकीदत के साथ संपन्न हो गई। जुमा अलविदा की नमाज जामा मस्जिद के अलावा शहर की कई मस्जिदों में पढ़ी गई। जामा मस्जिद में शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने नमाज अदा कराई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जनपद गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, इसलिए सभी मुस्लिम भाई अमन-चैन और पुरखुलूस माहौल में ईद मनाएं और ईद की खुशियां आपस में बांटें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और अपने त्योहार को आपसी प्यार-मोहब्बत और भाईचारे से मनाएं। गुलाम गौस खां ने बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य मुश्ताक अली खां उर्फ मुश्शन खां के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके लिए दुआ की।
जामा मस्जिद के आसपास नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से जामा मस्जिद के आसपास के घरों की छतों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए, वहीं गर्रा फाटक-बंगला सरोदी मार्ग पर पुलिस तैनात रही, ताकि नमाज में कोई व्यवधान पैदा न हो और यातायात दुरुस्त रह सके। इस दौरान एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव, नगर पालिका परिषद के जेई एसके कनौजिया, विक्रमजीत यादव, कोतवाल केके तिवारी, वार्ड सदस्य संजय वर्मा, पूर्व सदस्य हरनाम कटियार, प्रकाश कलवानी आदि मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
गरीबों को बांटे गए समोसे और बिस्कुट
व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह सेठ ने अपने परिवार की वर्षाें पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए अलविदा की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के बाहर सड़क के दोनों ओर बैठे गरीबों को समोसे और उनके बच्चों के लिए बिस्कुट तथा अन्य स्नेक्स वितरित किए। इनके अलावा रोजेदारों ने भी दिल खोलकर जमात बांटी।
ईदगाह की सफाई व्यवस्था हुई दुरुस्त
चेयरमैन तनवीर ने पानी और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी दिए निर्देश
शाहजहांपुर। जुमा अलविदा की नमाज अदा होते ही ईद की तैयारियां शुरू कर दी गईं। बड़ी और छोटी ईदगाह पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए स्वयं चेयरमैन ने जिम्मा संभाला और अपने सामने ही महिला-पुरुष सफाई कर्मियों की टीमें लगाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई, ताकि ईद पर नमाज पढने के लिए किसी को कोई परेशानी न हो।
ईदगाह क्षेत्र में मेले की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। दुकानदारों ने स्टाल लगाने शुरू कर दिए हैं, इस बार काफी संख्या में मनोरंजन के आइटम देखने को मिलेंगे। झूलों के अलावा मनोरंजन की कई आइटम दर्शकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सफाई व्यवस्थता का जायजा लेने दलबल के साथ ईदगाह पहुंचे चेयरमैन ने आसपास क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था और सुबह को पानीेे की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।