फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jam

तिलहर में घंटों जाम से परेशान रहे लोग

Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
jam
तिलहर में मुख्य चौराहा विरियागंज पर जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज और स्टेट बैंक चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को घंटों ट्रैफिक जाम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आए दिन जाम लगने से लोग बेहद परेशान हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रहा है, जिसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और रविवार को नगर में सेंट मैरी स्कूल के समीप बिरया बाबा का मेला लगता है। मेले में आसपास ग्रामीण क्षेत्र के अलावा दूरदराज के लोग अपने वाहनों से पहुंचते हैं। इसके कारण दोनों दिन नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज और स्टेट बैंक के समीप चौराहे पर कई घंटे जाम लगा रहा। चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

केवल होमगार्ड के सहारे ही काम चला रहा है। थाने में पीस कमेटी की बैठकों में लोग कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। लोगों ने सुझाव दिया कि नगर में ई-रिक्शा का रूट डायवर्जन कर दिया जाए जिससे समस्या का निदान किया जा सकता है। इसके बाद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। नगर के मुख्य बाजार के व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed