{"_id":"60d0e4e88ebc3e356970f1a6","slug":"jam-shahjahanpur-news-bly4505933103","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट चौकी के पास घंटों लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट चौकी के पास घंटों लगा रहा जाम
Tue, 22 Jun 2021 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
बरेली
बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को राजघाट पुलिस चौकी से गर्रा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम फंसे लोग?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजघाट पुलिस चौकी के पास दिन में एक बजे काफी लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई घंटे बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट पुलिस चौकी के पास नगर निगम ने सड़क चौड़ी करने का काम शुरू किया है। यहां बिजली के खंभों को जेसीबी से हटाया जा रहा है। रूट डायवर्जन न होने के कारण यहां दिन में एक बजे काफी लंबी जाम लग गया। लोगों ने वैकल्पिक रास्ते अपनाए तो वहां पर भी स्थिति खराब हो गई। पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक सिपाही न होने पर यहां कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
यहां बता दें चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ की ओर आने-जाने के लिए राजघाट चौकी तिराहे से गुजरना पड़ता है। सोमवार को यहां नगर निगम ने सड़क चौड़ी करने का काम शुरू किया है। चौकी के ठीक सामने बिजली के खंभे लगे हैं। बीच रोड पर जेसीबी को लगाकर खंभों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इससे तीनों ओर भीषण जाम लग गया। लोगों को पुल का रास्ता पार करने में कई घंटे लग गए। चारखंभा की तरफ से गर्रा पुल और बरेली मोड़ की तरफ से शहर की ओर आने-जाने वाले लोग करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम से निकलने के लिए लोगों ने गलियों से निकलना शुरू किया तो वहां भी स्थिति खराब हो गई। बाद में दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड ने जैसे-तैसे जाम को खुलवाने की कोशिश की। तब जाकर काफी समय के बाद जाम खुल सका। लोग इस बात को लेकर नाराज दिखे कि पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक सिपाही नहीं थे। संवाद