फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jam

नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन

Mon, 14 Oct 2019 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
jam
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे स्थित गांव हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की रात वाहन चालकों को सारी रात जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार सुबह पुलिस ने मेन चौराहे पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया, तब कहीं जाकर वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन

हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या लाइलाज होकर रह गई है। यहां आए दिन वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। रविवार की रात से भयंकर जाम लगा कि पुलिस पूरी रात जाम खुलवाने में जुटी रही किंतु जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जब पुलिस जाम खुलवा पाने में कामयाब नहीं हो सकी तब आखिर में पुलिस ने मेन चौराहे पर वाहनों का रूट डायवर्ट करने में ही भलाई समझी। तब बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को खैरपुर चौराहे से वाया जैतीपुर होकर फतेहगंज पूर्वी होकर निकाला। वहीं बरेली की ओर आने वाले वाहन गांव कसरक होकर पास कराए। तब कहीं जाकर नेशनल हाईवे पर जाम के झाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed