फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jail inspection

डीएम-एसपी ने जेल का किया औचक निरीक्षण

Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
jail inspection
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने सोमवार सुबह जिला कारागार का औचक मुआयना किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल की सफाई व्यवस्था के साथ ही बंदियों के खान-पान और उनके इलाज की भी व्यवस्था देखी। बैरक में बंदियों के बैग की तलाशी भी ली गई। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई आपत्तिनजक वस्तु नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 बजे दोनों अधिकारी अचानक जिला कारागार पहुंच गए। सबसे पहले वह रसोईघर में गए। वहां बंदियों के लिए भोजन बनते देख गुणवत्ता की जानकारी ली और रोस्टर के हिसाब से बंदियों को भोजन दिए जाने को कहा। इसके बाद कारागार में अस्पताल में जाकर बंदी मरीजों से उनका हाल जाना, साथ ही बंदियों का बेहतर इलाज करने के निर्देश डॉक्टर को दिए। डीएम-एसपी ने बैरक में कक्षवार जाकर बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बंदियों के बैग की तलाशी भी कराई। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सर्दी शुरू हो चुकी है। पर्याप्त मात्रा में बंदियों के पास कंबल होने चाहिए। इसकी व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कारागार में कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए और रोजाना फुटेज देखे जाने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी जेलर राजेश कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed