फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Into account two million rupees Do Massab

खाते में ढाई लाख रुपये जमा करो मास्साब

Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Into account two million rupees Do Massab
black money - फोटो : अमर उजाला
स्कूल संचालक नेता का फरमान, शिक्षक खुलकर बोलने को तैयार नहीं
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक ने काले धन को दबाए बैठे लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हजार और पांच सौ के नोटों के रूप में भारी रकम छिपाए बैठे लोग अब इसे खपाने के लिए तमाम यत्न कर रहे हैं। चर्चा है कि एक नेता ने अपने स्कूल के शिक्षकों को ढाई-ढाई लाख रुपये देकर बैंक खातों में जमा कराने को कहा है, इससे शिक्षकों की नींद उड़ गई है।
बैंक खाते में ज्यादा रुपये जमा करने पर आयकर विभाग का चाबुक चलने, एक दिन में चार हजार रुपये ही बदले जाने और खाते से मात्र दस हजार रुपये की निकासी ने भारी रकम दबाए बैठे लोगों के होश गुम कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण कुछ नेताओं ने भी चुनावी खर्च के लिए बड़े नोटों के रूप में भारी रकम जमा कर रखी थी, लेकिन हजार और पांच सौ के नोट एकाएक बंद होने से ऐसे नेताओं की नींद उड़ी हुई है। क्षेत्र में एक चर्चा तेजी से फैल रही है कि एक नेता ने खुटार क्षेत्र में अपने स्कूल के शिक्षकों को ढाई-ढाई लाख रुपये थमा दिए। नेता ने शिक्षकों से कहा कि दी गई रकम को शिक्षक अपने खाते में जमा करा दें और बाद में यह राशि बैंक से निकालकर उन्हें वापस कर दें।
विज्ञापन

नेताजी के फरमान से शिक्षक परेशान हो उठे हैं। कई शिक्षक तो ऐसे हैं कि जिनके खाते में कभी 20 हजार रुपये की रकम भी नहीं रही। ऐसे में बड़ी रकम जमा होने पर उन्हें आयकर कार्रवाई का डर सता रहा है और रकम जमा नहीं करने पर नेताजी स्कूल से निकाल सकते हैं। इधर कुआं और उधर खाईं वाली स्थिति हो जाने से शिक्षकों की समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। शिक्षक इतने सहमे हुए हैं कि इसकी किसी से चर्चा करने से भी डर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोल्हू, क्रेशरों पर खपाए जा रहे नोट
पुवायां। क्षेत्र में गन्ना खरीदने वाले कई कोल्हू और क्रेशरों पर एक हजार और पांच सौ के नोट खपाए जा रहे हैं। एक क्रेशर पर तो किसानों को बंद किए गए नोट नहीं लेने पर गन्ने को वापस ले जाने को कहा जा रहा है। परेशान किसान एक हजार और पांच सौ का नोट लेने के बाद उन्हें बदलने के लिए लाइन में लगते हैं। 

 
रविवार को कई बैंकों में खत्म हुए नोट 
पुवायां। सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए रविवार को भी बैंक खोलने के निर्देश दिए थे। बैंक खुले भी लेकिन अधिकतर बैकों में सौ के नोट और नई करेंसी नहीं होने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। सुबह से ही लाइन में लगे लोगों को बिना रुपये के वापस लौटना पड़ा तो वह बेहद मायूस हुए। पुवायां में एसबीआई को एटीएम काम करता रहा। यहां लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed