फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   International divyanga player Kaushlendra became brand ambassador

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी  कौशलेंद्र बने ब्रांड अंबेसडर 

Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
International divyanga player Kaushlendra became brand ambassador
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी  कौशलेंद्र बने ब्रांड अंबेसडर  - फोटो : International divyanga player Kaushlendra became brand ambassador
जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी कौशलेंद्र क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करते नजर आएंगे। प्रशासन ने उन्हें चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। जापान और हांगकांग में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विकलांग खिलाड़ी कौशलेंद्र सिंह द्वारा तीन स्वर्ण समेत पांच पदक जीतने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सुविधा न मिलने के मामले की अमर उजाला द्वारा प्रकाशित खबर का डीएम द्वारा संज्ञान लेने के बाद स्थानीय प्रशासन ने यह पहल की है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद शनिवार को एसडीएम एसपी सिंह ने कौशलेंद्र को बुलाकर इस संबंध में पूरी जानकारी हासिल करते हुए उनका नाम यश भारती पुरस्कार के लिए प्रदेश सरकार को भेजने का आश्वासन भी दिया ताकि देश का मान ऊंचा करने वाले कौशलेंद्र को वाजिब सम्मान हासिल हो सके। साथ ही वह खिलाड़ी पेंशन पाने की पात्रता के दायरे में आ सकें। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने कौशलेंद्र को मतदाता जागरूकता अभियान के लिए तहसील क्षेत्र का ब्रांड अंबेसडर भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार इस अभियान से जुड़ने के बाद कौशलेंद्र को क्षेत्र में होने वाली जागरूकता रैलियों में ले जाया जाएगा, इससे न केवल इस अभियान को सफलता मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का युवा भी इस खिलाड़ी से रूबरू होकर प्रेरित होगा। मालूम हो कि बीते 14 सितंबर को अमर उजाला द्वारा ‘तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले को पेंशन तक नसीब नहीं’ हेडिंग वाली खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed