{"_id":"69a95314c46bbe33880457e3","slug":"inspector-leg-fractured-due-to-chhote-laat-sahab-julus-in-shahjahanpur-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 'छोटे लाट साहब' की सवारी से इंस्पेक्टर का पैर टूटा, निजी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 'छोटे लाट साहब' की सवारी से इंस्पेक्टर का पैर टूटा, निजी अस्पताल में भर्ती
Thu, 05 Mar 2026 03:25 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:25 PM IST
सार
शाहजहांपुर में होली पर छोटे लाट साहब के जुलूस के दौरान हादसा हो गया। ट्रॉली की चपेट में आने से इंस्पेक्टर का पैर टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान हुई घटना
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में होली पर छोटे लाट साहब के जुलूस के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से आरसी मिशन थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता का पैर कुचल गया। आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जगह से पैर टूटने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
होली के दिन निकले छोटे लाट साहब के जुलूस में इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ट्रॉली के साथ-साथ चल रहे थे। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा के पास कुछ लोग ट्रॉली के आगे आ गए। इसके चलते जुलूस रुक गया। यह देख इंस्पेक्टर ने उन्हें वहां से हटवा दिया। जैसे ही लोग हटे।
विज्ञापन
एकाएक चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया, जिससे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता का पैर पहिये के नीचे आने से कुचल गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पैर दो जगह से टूटे होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन