फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspection

डीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Thu, 18 Nov 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
inspection
पुवायां मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : POWAYAN
पुवायां/बंडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को पुवायां और बंडा मंडी समिति में लगे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंडा मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडे और एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव के साथ पुवायां मंडी में खुले धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। पीसीयू डीसीडीएफ क्रय केंद्र पर तौल होती मिली।
विज्ञापन

यूपीएसएस नगरिया प्रयागपुर और एफसीआई के सेंटर पर तौल बंद मिली। दोनों सेंटरों के प्रभारियों ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण धान की सफाई नहीं हो सकी है, इस कारण तौल रोकी गई है। मंडी सचिव ने बताया कि जनरेटर के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण जनरेटर व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

डीएम ने मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए कि मंडी में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती न की जाए। गांव नवदिया प्रेमराज के सरजीत सिंह ने डीएम को बताया कि वह मंगलवार को धान लेकर आए थे, लेकिन तौल नहीं हो रही है। डीएम ने धान तौलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने बंडा मंडी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि हमारे यहां महीन धान की मांग नहीं है, इसलिए महीन धान नहीं खरीदा जा सकता। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि सेंटर प्रभारी मिलीभगत कर रात में ट्रॉली सेंटर पर मंगा लेते हैं। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे पर धान भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन को देखते हुए उन्होंने प्रति केंद्र तीन ट्रॉली के हिसाब से रोजाना 54 ट्रॉलियों को अंदर किए जाने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed