फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspection

निर्माण कार्य न होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी

Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
inspection
जीआईसी तिराहे का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व अन्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को जीआईसी तिराहा व अन्य क्षेत्रों में कराये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधितों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जीआईसी तिराहे पर स्कूल की ओर सौंदर्यीकरण कराने के लिए वर्टिकल गार्डेन बनवाने व उसमें डेकोरेशन के लिए लाइटों को लगवाने, इच्छुक व्यक्तियों व ठेकेदारों से प्रस्ताव लेने को रिक्वेस्ट फॉर प्रोपजल (आरएफपी) तैयार कराकर निविदा जारी कराने, जीआईसी की ओर बनी दीवार को लगभग ढाई फिट ऊंचा करवाने और आगे की ओर बने नाले को ढकने के लिये जाली लगवाए, पेशाबघर का टैंक बनाए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मेजबान तिराहे पर निमार्णाधीन महाराणा प्रताप पार्क जायजा लिया। जहां पर सीढ़ियां बनाने, बाउंड्रीवॉल के ऊपर चारों तरफ लगी ग्रिल पर पेंट कराने के निर्देश दिए। बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में बने चौक पर लगी विशन चंद्र सेठ की प्रतिमा, आवास विकास कॉलोनी में आवास विकास परिषद की ओर से बनवाए जा रहें पार्क का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य न होने पर नाराजगी जताई। आवास विकास परिषद के अधीशासी अभियंता को फोन पर ही निर्देश दिए कि पार्क में निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराएं। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक अभियंता निर्माण विपुल कुमार मौजूद रहे।

उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ संचारी रोगों से लोगों को बचाने के लिए कराए जा रहे एंटीलार्वा के छिड़काव कार्य को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed