{"_id":"6133d1c48ebc3e01e45ba0fa","slug":"inspection-shahjahanpur-news-bly4585595196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव विजेंद्र कुमार । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने शनिवार को जलालाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एल-1 अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं और ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्लांट तक आने-जाने के लिए मुकम्मल रास्ता बनाने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव को बताया गया कि स्थानीय स्तर पर सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अस्पताल के वार्डों तक पाइप लाइन भी बिछा दी गई है, लेकिन अभी मशीन न आने के कारण प्लांट चालू नहीं हो सका है। सचिव ने सीएमओ डॉ. एसपी गौतम को प्रमुखता के आधार पर इस कार्य को दिखवाने के निर्देश दिए। प्लांट तक रास्ता न होने पर नाराजगी जताई और इसे जल्द बनवाने के लिए कहा। वह कोल्ड चेन कक्ष पहुंचे और वैक्सीन के रखरखाव की व्यवस्था को जांचा। उन्होंने सीएचसी परिसर व मेडिसिन स्टाक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ व संसाधनों का समुचित उपयोग कर निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने संक्रामक रोग से बचाव के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने तथा मच्छर जनित रोगों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश चिकित्साधीक्षक ओमेंद्र राठौर को दिए। इस दौरान डॉ. अमित, डॉ. दिनेश सिंह, विवेक दीक्षित, श्रीकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।