फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspection

कमिश्नर ने धीमी राजस्व वसूली पर एसडीएम जलालाबाद से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 24 Jan 2020 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
inspection
शाहजहांपुर। राजस्व वसूली में धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने जलालाबाद एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है। बुधवार को कलक्ट्रेट में वह राजस्व वसूली और आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर रहे थे। कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोर्ट के प्रकरणों का समय से निस्तारण और रोजाना सुनवाई की जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते समय तहसील जलालाबाद की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा। प्रार्थना पत्र व जनसुवाई पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण के साथ ही तालाबों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश भी दिए गए। भूलेख और अतिक्रमण के प्रकरणों का निस्तारण कर कार्रवाई करने और बीएलओ को मतदाता सूची का काम तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम एफआर गिरिजेश चौधरी, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्टेट सौरभ गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह, एसडीएम सदर वेदपाल सिंह चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिलेखागार में गंदगी और अव्यवस्था
देख भड़के कमिश्नर, लगाई फटकार
- कलक्ट्रेट में किया निरीक्षण, दस्तावेजों को दीमक और चूहों से बचाने के नहीं मिले इंतजाम
शाहजहांपुर। कमिश्नर रणवीर प्रसाद बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इसके बाद उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह के साथ कलक्ट्रेट के सभी पटलों का निरीक्षण किया। अखिलेखागार में गंदगी और अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में राजस्व व न्यायिक अभिलेखागारों के निरीक्षण में मंडलायुक्त को अभिलेखों की सुरक्षा के प्रबंध ठीक नहीं मिले। इस पर उन्होंने कहा कि अग्निशमन यंत्रों को हमेशा अपडेट रखा जाना चाहिए। राजस्व व न्यायिक की पत्रावलियों का लेखा-जोखा मजबूत कपड़ों से बांधकर रखें। चूहा और दीमक से बचाने के इंतजाम न होने पर उन्होंने अभिलेखागार के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने संयुक्त कार्यालय, संग्रह अनुभाग, पुराना मीटिंग हाल, अधिकारिक कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed