{"_id":"596125924f1c1bf2558b45fa","slug":"inspecting-officers-of-kawad-travel-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा रूट का अफसरों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा रूट का अफसरों ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम, एसपी ने प्रशासनिक अमले और सुरक्षा दस्ते के साथ बरेली मोड़ से कांट-जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद स्थित घटियाघाट (पांचाल घाट), मिर्जापुर के ढाईघाट और पटना देवकली मंदिर तक के रूट का निरीक्षण किया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए की गईं तैयारियों को भी देखा। गंगातट पर साफ-सफाई, रोशनी और शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जलालाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह ने शनिवार को एसपी केबी सिंह, एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र शर्मा और एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सर्वेश कुमार के साथ ढाईघाट तक जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी अधिकारी ढाईघाट गंगातट पर पहुंचे। यहां कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों से रात में घाट के किनारे रोशनी और एक मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसपी केबी सिंह ने मिर्जापुर के एसओ को निर्देश दिए कि वह अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
उधर, मिर्जापुर में डीएम ने ढाईघाट कांवड़ यात्रा मार्ग पर ग्राम जरीनपुर, पृथ्वीपुर और ढाईगांव में रोड किनारे गंदगी देखकर बीडीओ सुधीर कुमार को सफाई कराने के निर्देश दिए। ढाईघाट गंगातट पर कांवड़ियों के लिए स्नानागार, साफ सफाई और महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश बीडीओ को दिए। डीएम ने जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग की मरम्मत नहीं होने और रोड पर पत्थर पड़े देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीडब्ल्यूडी के जेई को दो दिन के अंदर रोड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।