{"_id":"3c4c9f8fd191fa394809f3762380871a","slug":"injured-by-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे युवक को मिट्टी में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे युवक को मिट्टी में दबाया
बंडा (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हसनापुर निवासी 38 वर्षीय नरेंद्र बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें डॉक्टरों के पास ले गए तो डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। परेशान होकर परिवार के लोगों ने जमीन में गड्ढा खोदकर उन्हें मिट्टी में दबा दिया।
पूरनपुर रोड स्थिति गांव हसनापुर कॉलोनी निवासी नरेंद्र रविवार की सुबह आठ बजे बिजली बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहे थे। इस दौरान चार्जर फट जाने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी होने पर बड़े भाई महेेंद्र बेहोशी की हालत में उसे लेकर निजी डॉक्टर के यहां पहुंचे। डॉक्टर के इलाज करने से मना करते हुए उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग रोते बिलखते हुए नरेंद्र को लेकर घर पहुंचे। कुछ लोगों की सलाह पर गड्ढा खोदने के बाद उसके शरीर को मिट्टी से दबा दिया। परिवार के लोग मौके पर रो-रोकर ईश्वर से उनकी सलामती की दुआ कर रहे है। इस दौरान मिट्टी में दबे युवक को देखने के लिए आसपास के तमाम गांवों की भीड़ मौके पर लग गई।