फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Initiative: MP with representatives sought

पहल: सांसद ने मांगा जनप्रतिनिधियों का साथ

Wed, 08 Apr 2015 09:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Apr 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Initiative: MP with representatives sought
बारिश से बर्बाद हुए किसानों का दुख-दर्द साझा करने और उन्हें लागत के अनुरूप सरकारी इमदाद दिलाने के लिए सांसद कृष्णा राज ने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आह्वान किया है कि वह एक साथ प्रशासन से बात करें और बिना किसी राजनीति के किसानों को मुआवजा दिलाने की कोशिश करें। आपदा किसी एक तहसील अथवा क्षेत्र में नहीं आई है। हम सबका धर्म बनता है कि इस दुख की घड़ी में किसानों की मदद करें। सांसद ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि वह ईमानदारी से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजकर अन्नदाता को मुआवजा दिलाने में सहयोग करे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी नारे ‘सबका साथ-सबका विकास’ को ही आधार मानकर सांसद कृष्णा राज ने जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह, ददरौल के विधायक एवं राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, तिलहर के विधायक रोशन लाल, कटरा विधायक राजेश यादव, जलालाबाद विधायक नीरज कुशवाहा मौर्य, शहर विधायक सुरेश खन्ना के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व विधायक अवधेश वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान का आह्वान किया है कि वह किसानों के हित में एक मंच पर आकर प्रशासन पर दबाव बनाएं ताकि सही सर्वे होकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन

इससे पूर्व सांसद ने कैंप कार्यालय में बैठक कर 13 अप्रैल के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की। उन्होंने कहा कि जिले में अतिवृष्टि से 80 से 90 फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है, लेकिन शासन और प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने दोहराया कि यदि प्रशासन ने 12 अप्रैल तक सही सर्वे कराकर उसकी रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी और किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिलाया गया तो पीड़ित किसानों को साथ लेकर 13 अप्रैल को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव, अनुज गुप्ता, राम बरन सिंह, डॉ. विजय जौहरी, ईशपाल सिंह, अरुणेश शुक्ल पिंटू, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, पंकेश मिश्रा, रवि दीक्षित, सूरज तिवारी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed