{"_id":"698b6d11124f2541d403cdc7","slug":"information-on-internet-security-issues-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-165263-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंटरनेट से जुड़े सुरक्षा पहलुओं के संबंध में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंटरनेट से जुड़े सुरक्षा पहलुओं के संबंध में दी गई जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस कार्यशाला का आयोजन कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में किया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जॉय शुक्ला ने पीपीटी के माध्यम से इंटरनेट से जुड़े सुरक्षा पहलुओं और सेफ इंटरनेट सर्फिंग के संबंध में जानकारी दी।
डीएम ने इंटरनेट और एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग के बारे में बताया। कहा कि इंटरनेट में फ्री के यूज से बचें। अनजाने फालतू लिंक का उपयोग न करें। कोई भी मेसेज फॉरवर्ड करने से पहले अच्छे से जांच लें। इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहें।
पब्लिक वाईफाई का उपयोग करके लेनदेन का कार्य न करें। बैंकिंग से संबंधित जानकारी के लिए लोगों को सीधे अपनी नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल से भी सतर्क रहें ।
विज्ञापन
लॉटरी, इनाम या मुफ्त उपहार के लालच में न आएं। लालच करने से अक्सर साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे घबराना नहीं चाहिए। तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक राशिद अली आदि मौजूद रहे।