{"_id":"d801ec1203fe2d917df5625d44c7541b","slug":"infantry-soldiers-remembered-on-the-day-of-valor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफेंट्री दिवस पर याद किया जवानों का शौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंफेंट्री दिवस पर याद किया जवानों का शौर्य
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैंट के आर्मी एरिया में इंफेंट्री डे मनाया गया। इस अवसर पर विशेष सेवा मेडल बिग्रेडियर जयवीर सिंह सरन ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर 1947 के युद्ध में शहीद हुए जवानों का भावपूर्ण स्मरण किया।
ब्रिगेडियर सरन ने कहा कि 1947 के युद्ध में 167 ब्रिगेड के जवानों ने जिस शौर्य और जुझारूपन से दुश्मनों का मुकाबला किया और जीत दर्ज की, वह अद्भुत थी। हमें अपने गौरवशाली इतिहास को याद कर आगे भी जरूरत पड़ने पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर डिप्टी कमांडर वीए काशिद समेत जेसीओ और सेना के जवानों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।