फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indiscriminate outrage against power cuts, Hungama

अंधाधुंध बिजली कटौती से भड़का आक्रोश, हंगामा

Tue, 01 Mar 2016 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate outrage against power cuts, Hungama

गर्मी अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई कि बिजली की अंधाधुंध कटौती शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में रोजाना नौ घंटे बिजली कटौती के निर्धारित शेड्यूल का पालन करने के बजाय शाम और रात को मनमाने तरीके से बिजली काटी जा रही है। इसके विरोध मेें सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता कार्यालय जाकर खूब नारेबाजी की। उस वक्त दफ्तर में ज्ञापन लेने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शाम और रात को होने वाली बिजली कटौती के खिलाफ विभिन्न संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कल एक मार्च से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। मगर बिजली कटौती में कमी आना तो दूर रहा, बिजली सप्लाई में मनमानी की जा रही है। रविवार रात तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती की गई, जिससे आधी रात तक शहर अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

इसी के विरोध में सोमवार सुबह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. नबी कार्यकर्ताओं के साथ अधीक्षण अभियंता दफ्तर ज्ञापन देने पहुंचे। वहां उस वक्त कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जेल रोड पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर एक्सईएन सिटी और एलआईयू के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शाम और रात में होने वाली कटौती पर रोक लगाने का आश्वासन दिया, जिस पर कार्यकर्ता शांत हो गए और ज्ञापन देने के बाद लौट गए। प्रदर्शन में अब्दुल मुनीर, मो. मुस्तकीम, पंकज कुमार, इतवारी लाल, रामनरेश, पवन कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश चंद्र, अशफाक हुसैन, शमीम, इंद्रेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed