फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indira sought a list of houses

इंदिरा आवासों की तलब की सूची

Tue, 15 Sep 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 15 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Indira sought a list of houses
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के शासी निकाय की सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इस मौके पर अब तक हुए ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधियों ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक से इंदिरा आवास लाभार्थियों के प्रस्ताव लंबित रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त कर लाभार्थियों की सूची मांगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने परियोजना निदेशक को आवास लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में नि:शुल्क बोरिंग, रीबोर किए जाने लायक हैंडपंपों, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत महिला समूहों के गठन आदि बिंदुओं की समीक्षा हुई। जन प्रतिनिधि उस वक्त मुखर होना शुरू हुए जब डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश ने पिछली बैठक की कार्यवाही की बिंदुवार आख्या देनी शुरू की। वित्त वर्ष 2014-15 में इंदिरा आवासों की पात्रता को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े विधायकों ने दलीय मतभेद भुलाकर एक स्वर में पात्रों के चयन पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


लाभार्थी मानक की अनदेखी पर भड़के माननीय
इसकी शुरुआत भाजपा के नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने की। बाद में सपा विधायक राजेश यादव, बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा और नीरज मौर्य ने भी विधायक खन्ना से सहमति जताते हुए कहा कि आवास के लिए पात्रों का चयन मानक के अनुसार नहीं किया गया और जिनका चयन किया गया है, उनमें से अधिकांश पात्रता के मानक पूरे नहीं करते। चर्चा में जिला पंचायत अध्यक्ष के हस्तक्षेप करने पर सीडीओ पुलकित खरे ने कहा कि आवास के लिए चयनित वर्ष 2015-16 के लाभार्थियों की सूची एक सप्ताह में माननीयों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के दिए निर्देश
आवासों के चयन को लेकर उठी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि आवासों के चयन में संबंधित विभाग पारदर्शिता अपनाएं तो इस तरह की शिकायतें कम की जा सकती हैं। पीडी अजय प्रकाश ने बताया कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2014-15 के लोहिया ग्रामों में विभिन्न वर्गो के लिए 937 आवास बनाने का लक्ष्य नियत किया गया। इसके सापेक्ष 715 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।


 परियोजना निदेशक ने दिया मनरेगा कार्यों का ब्यौरा
परियोजना निदेशक ने मनरेगा के तहत कराए गए कामों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और डीआरडीए के विभिन्न संसाधनों तथा देयों का विवरण अनुमोदन के लिए बैठक में प्रस्तुत किया। सीडीओ खरे ने लघु सिंचाई विभाग के एक्एईएन को निशुल्क बोरिंग की पात्रता सूची विधायकों को उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। बैठक में शासी निकाय के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed