फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   independence festival start

शिक्षण संस्थाओं में  आजादी का जश्न शुरू

Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
independence festival start
झंंडा
शहर की शिक्षण संस्थाओं में आजादी का जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में शनिवार को कई शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर डांस करके प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजकुमार खंडेलवाल ने बच्चों को अमर शहीदों और महापुरुषों के बारे में उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चे महापुरुषों के वेश में सजाए गए थे। इस बीच बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, इसके अलावा कलरिंग, फ्लैग मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं में अलभ्या, अंश, जिविषा, अली हमजा, सिमरा खान, अक्षत देव, श्रेया, अंशुमन, सृष्टि, देव, अक्षत, सर्वज्ञ, अक्षत, वेलेस्का, आद्या, आराध्या, तशफा विजयी घोषित किए गए। निदेशक अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने बच्चों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन नीलू कौशिक और राखी श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

माधव राव सिंधिया स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, गांधी जी, चाचा नेहरू आदि के वेश में वाहवाही लूटी। कंपटीशन में अभिसार ने प्रथम, अगम सिंह ने द्वितीय और पार्थ गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव की देखरेख में हुए आयोजन में प्रबंध समिति के कानूनी सलाहकार नील जौहरी ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य जूही खान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डान एंड डोना में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने महापुरुषों के वेश में सजधज कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य शमा जैदी ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत भी गाए।
एबी रिच इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में निबंध और ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में प्रदीप कुमार, मो. अदनान, धीरज कुमार, शिवराज, अंकित मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, शिखर राठौर, दिव्यांश कुमार, सुरजीत कुमार तथा चित्रकला में करन सिंह, देवांश राठौर, अयाज खां, क्षितिज गुप्ता, शाहनवाज, विवेक गुप्ता, तुषार यादव, अमन हुसैन, मुजम्मिल विजयी घोषित किए गए। निर्णायक मंडल में डीजे दास, विक्रम मनी, आर निर्दोष, फतेह सिंह शामिल रहे। प्रधानाचार्य मिहिर फिलप्स ने विजेताओं को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन संजीव सेन का रहा।
लायंस क्लब संगिनी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लीड कांवेंट में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं। सचिव सुखप्रीत माटा ने महापुरुषों से संबंधित प्रश्न पूछकर बच्चों की योग्यता परखी। अध्यक्ष पिंकी भागी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य तराना जमाल और निदेशक मोहम्मद जमाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरमीत लांबा, मीरा त्रिवेदी, साधना, सुधा प्रसाद, नीता भारद्वाज, श्वेता रस्तोगी, संगीता पाठक, अलका, पूनम, मीनाक्षी कपूर आदि मौजूद रहे। 


लायंस श्रेष्ठ में कारागार में बच्चों को बांटी साइकिलें, खिलौने 
लायंस क्लब श्रेष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जिला कारागार में बंदी महिलाओं के बच्चों को साइकिलें और खिलौने वितरित किए। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने कारागार परिसर में पौध भी रोपित की। जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में अध्यक्ष संजय कपूर, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, ममता तिवारी, जितेंद्र नाथ तिवारी, नितिन गोयल, विनीता गोयल, राजेंद्र शर्मा, डॉ. गौरव कौशल, अनूप वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed