फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   incrochment

राजघाट पुलिस चौकी को तोड़ा, रास्ता होगा चौड़ा

Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
incrochment
चौराहे का सौंदर्यीज्करण करने के आड़े आई राजघाट पुलिस चौकी को तोड़ती जेसीबी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजघाट पुलिस चौकी को मंगलवार सुबह जेसीबी से तोड़ दिया गया। तिराहा चौड़ा करने के साथ ही उसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। फिलहाल चौकी अस्थायी रूप से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र की राजघाट पुलिस चौकी तिराहे के चौड़ीकरण की राह में आ रही थी। मंगलवार सुबह से तिराहे को चौड़ा करने और उसका सौंदर्यीकरण करने का कार्य शुरू दिया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद भी पहुंचे थे। दोनों अधिकारी दिशा-निर्देश देकर वहां से चले गए। उसके बाद चौकी पर तैनात सिपाहियों ने चौकी को खाली किया।
विज्ञापन

जेसीबी से पुलिस चौकी के भवन को तोड़ दिया। दरअसल पुलिस चौकी को सड़क की काफी जगह को घेरकर बना दिया था। एसपी ने बताया कि पुलिस चौकी का कुछ निर्माण सड़क की जगह पर था। इसलिए उसको तोड़ा गया है। सड़क की जगह छोड़कर पुलिस चौकी के लिए एक बना हुआ ढांचा वहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने दुकान हटाने के लिए कहा और खरीद लिए मिट्टी के खिलौने
जिस समय डीएम-एसपी राजघाट चौकी के पास पहुंचे थे। उस समय चौकी के ठीक पास में मोहल्ला वाजिदखेल निवासी बुजुर्ग महिला सज्जादेवी मिट्टी के बने खिलौने और दीये बेचने की दुकान लगाए थी। अचानक उनके पास पहुंचे डीएम और एसपी ने बुजुर्ग महिला को वहां से दुकान हटाकर कहीं दूसरी जगह लगाने के लिए कहा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने महिला दुकानदार से खिलौनों की कीमत पूछी। दोनों अधिकारियों ने रुपये देकर मिट्टी के खिलौने खरीद लिए। बोहनी होने से महिला दुकानदार बहुत खुश नजर आई।

राजघाट चौकी के पास तिराहे का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया है। पुलिस चौकी सड़क की जगह और चुंगी की जमीन पर बनी थी। रोड को चौड़ा करने के लिए पुलिस चौकी को तोड़ा गया है।
इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed