फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Shahjahanpur 11th-grade student shot his friend in the back

दोस्त बना दुश्मन: 9वीं के छात्र ने 11वीं में पढ़ने वाले रजत को मारी गोली, एक्सप्रेस-वे पर बुलाकर की वारदात

Fri, 28 Nov 2025 09:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Nov 2025 09:49 PM IST
सार

पिता देवेंद्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार रात साढ़े आठ बजे रजत खाना खा रहा था। तभी उसके दोस्त का फोन आया और उसने गांव के पास से ही निकले गंगा एक्सप्रेस-वे के पास आने के लिए कहा। कुछ देर बाद वहां पहुंचे ही रजत पर पीछे से उसने गोली मार दी।

विज्ञापन
In Shahjahanpur 11th-grade student shot his friend in the back
पीड़ित रजत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जलालाबाद में करीब दो माह पहले मामूली कहासुनी के बाद थप्पड़ मारे जाने से नाराज नौवीं के छात्र ने गुरुवार रात अपने दोस्त रजत को गोली मार दी। पीठ पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए रजत को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

घायल छात्र रजत क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी देवेंद्र यादव का बेटा है और जलालाबाद के सेठ सियाराम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। हमलावर उसका दोस्त दूसरे इंटर कॉलेज में पढ़ता है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो माह पहले किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद रजत ने अपने दोस्त को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई लेकिन आरोपी अंदरखाने उससे रंजिश मानने लगा।

विज्ञापन

पिता देवेंद्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार रात साढ़े आठ बजे रजत खाना खा रहा था। तभी उसके दोस्त का फोन आया और उसने गांव के पास से ही निकले गंगा एक्सप्रेस-वे के पास आने के लिए कहा। कुछ देर बाद वहां पहुंचे ही रजत पर पीछे से उसने गोली मार दी।

रजत चिल्लाता हुआ एक्सप्रेस-वे से नीचे की ओर भागा। खेत की रखवाली कर रहे गांव के कुछ लोग आवाज सुनकर उस तरफ भागे और रजत को लहूलुहान हाल में देख घर वालों को सूचना दी। रजत के माता-पिता रिश्तेदारी में होने के कारण अन्य परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। हालांकि दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रजत के गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच में दोनों दोस्तों के बीच दो महीने पहले विवाद की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed