{"_id":"5d36dce97a74387c99137b6f768a67ff","slug":"in-fttepur-will-33kv-the-electric-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फत्तेपुर में बनेगा 33 केवी का बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फत्तेपुर में बनेगा 33 केवी का बिजली उपकेंद्र
कुर्रिया कलां।
Updated Wed, 27 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में 33 केवी के नए बिजली उपकेंद्र के निर्माण को भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने बिजली संकट से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सब स्टेशन बनने पर जलालाबाद की लाइन का बिजली भार कम होगा और इलाके के गांवों को पर्याप्त बिजली मिलेगी।
पॉवर सब स्टेशन के लिए ग्राम प्रधान श्यामवती राजपूत ने एक एकड़ जमीन दान की है। जनहित में ग्राम प्रधान की ओर से दिखाई गई दरियादिली का स्वागत करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू करके अगले साल अक्तूबर तक बिजली सप्लाई चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। सपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बिजली सप्लाई में सुधार होने पर इलाके के गांवों में खुशहाली का माहौल बनेगा।
इससे पूर्व पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन एनपी सिंह ने बताया कि बिजली उपकेंद्र के लिए शासन ने 4.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि से उपकेंद्र भवन सहित 20 किमी लंबी 33 केवी लाइन और 22 किमी लंबाई वाली 11 केवी लाइन भी तैयार कराई जाएगी। मुनुआ त्रिवेदी के संचालन में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, सुरेश सिंह, राजेश्वर कुशवाहा, विनय मिश्र, मुकेश वर्मा, सरोज वर्मा, लज्जाराम वर्मा, एसडीओ मनीष चौबे आदि मौजूद रहे।