फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In celebration of Eid Dubin educational institutions

ईद के जश्न में डूबीं शिक्षण संस्थाएं

Thu, 16 Jul 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
In celebration of Eid Dubin educational institutions
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को शहर की कई शिक्षण संस्थाओं में ईद का जश्न मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक रंगोली से ईद लिखकर उसे फूलों और दीपों से सजाया और अल्लाह तआला से दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

ईद की खुशियों से चहका लीड कांवेंट
लीड कांवेंट में ईद-उल-फितर के अवसर पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य तराना जमाल बच्चों को बताया कि रमजान मुसलमानों का खास महीना है। रमजान माह में मुसलमान रोजे रखकर अल्लाह की खास इबादत करते हैं, इसके एवज में अल्लाह ईद का तोहफा देकर सभी को खुश कर देता है। इससे पूर्व निदेशक मोहम्मद जमाल ने मोमबत्तियों से ईद मुबारक लिखकर कार्यक्रम का आगाज किया। बच्चों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम अदन, यमन, कुहू, दानिया, आफरीन, आलिया, सुभान, हुमायूं, फैज, आतिफ, हुसैन, मदिहा, फैजान, अरहम, रियान, अनम्ता, हमजा, अलीजा, जैबान आदि बच्चों के अलावा शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन

कृपाल एकेडमी में भी छाईं ईद की खुशियां
संत कृपाल एकेडमी में ईद की खुशियां चारों ओर दिखाई दीं। बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और कव्वाली समेत कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी ने बच्चों को ईद के बारे में रोचक जानकारी दी। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह की देखरेख में उन्नति, तनिषा, अनन्या, वंशिका, चांदनी, हरनीत, अंशिका, शिखर, आदित्य, प्रखर, सौम्या, नंदिनी, कली, सृष्टि, महक, दृष्टि, खुशी आदि बच्चों ने कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीएफ कांवेंट में भी मनी ईद
वीडीएफ कांवेंट में भी बच्चे ईद के जश्न में डूबे रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि ईद का त्योहार हमें भाईचारा, प्रेम और शांति का पैगाम देता है। इसीलिए सभी जाति-धर्माें के लोग इसे मिलजुल कर मनाते हैं और गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं। ईद के उपलक्ष्य में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में अनुष्का, लाव्या, श्रेया, यथार्थ, प्रशांत, कोमल, निहारिका, जीनत, प्रगति, कनक, आंचल, वैष्णवी, सौद, सैफ, स्नेह, फाल्गुनी, तनिषा, शालिनी, देव, प्रशांत, श्रेयांश, अक्षिता, स्नेहा, प्रांजल, तान्या, कैफ, रिया आदि बच्चे शामिल रहे। आयोजन में बबिता सक्सेना, रेहाना, नेहा बानो, ममता सक्सेना, नेहा नागपाल, वंदना सक्सेना, ऋतु, आकांक्षा, अनुराधा सूदन, अंशु आदि का योगदान रहा।

इनके अलावा डोरेमॉन्स प्ले स्कूल में बच्चे ईद की खुशी में थर्माकोल सीट पर चांद-सितारे बनाकर लाए थे। स्कूल में उन्होंने एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियां मनाईं। प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने बच्चों को ईद का महत्व समझाया। इस अवसर पर अर्णव, आरब, सिया, शिवांश, समृद्धि, कनिक, आयान, आध्या, विराज, सुजैमा, पुलकित, अंशिका, सजल, पंखुड़ी आदि बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल में ईद का जश्न मनमोहक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। रंग बिरंगी ड्रेस में सजे-धजे बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रबंधक हाजी इकरार अहमद, प्रियंका बियानी, फलक नाज, बहार फातिमा, नेहा खान, समरीन, नम्रता भदौरिया, मिसवाह खां, तबस्सुम खान, अलमास, सामिया, जीनत आदि ने ईद के महत्व पर प्रकाश डाला। मदरसा अत्तारिया में ईद-उल-फितर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबंधक रिजवान अत्तारी ने ईद के महत्व को समझाते हुए सभी को मुबारकबाद दी। बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटीं। आयोजन में नगमी तबस्सुम, नेहा, सोनी, अज्मी खान, रेशमा, तरन्नुम, तबस्सुम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed