{"_id":"31079e9098a78a698fe76a20968ab58a","slug":"in-an-effort-to-prevent-the-train-from-merchants-grp-skirmish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रोकने के प्रयास में व्यापारियों की जीआरपी से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रोकने के प्रयास में व्यापारियों की जीआरपी से झड़प
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण दो माह पूर्व बंद की गई रोजा-बरेली पैसेंजर समेत कई अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर तमाम दैनिक यात्रियों को साथ लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेल का चक्का जाम करने की योजना बनाई, लेकिन वहां जीआरपी और आरपीएफ जवानों की पहले से मौजूदगी के कारण उनका ट्रेन रोकने का मंसूबा पूरा नहीं हो पाया। इसे लेकर व्यापारियों और जीआरपी जवानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बीआर पैसेंजर समेत अन्य गाड़ियां जल्द नहीं चलाए जाने पर रेलों का चक्का जाम करने की चेतावनी पहले ही दे दी थी। इस कारण रेलवे पुलिस और रेल सुरक्षा बल के जवान स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर सुबह से अलर्ट थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संगठन के युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनवार खां तमाम व्यापारियों के साथ स्टेशन पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उस वक्त त्रिवेणी एक्सप्रेस के लेट होने की सूचना मिल चुकी थी और बरेली से जननायक एक्सप्रेस के आने का समय हो चुका था। इसलिए व्यापारियों ने जननायक के चक्के थामने के लिए जैसे प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक पर उतरने की कोशिश की, जीआरपी के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इस पर व्यापारियों ने नारेबाजी तेज करके अपना आक्रोश प्रदर्शित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन से उपजा शोर सुनकर स्टेशन अधीक्षक एके गौतम अपने आफिस से बाहर आ गए और कई ट्रेनें बंद होने से व्यापारियों को होने वाली असुविधा स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी। उन्हें डीआरएम के नाम दिए ज्ञापन में व्यापारियों समेत दैनिक यात्रियों और छात्र-छात्राओं के हित में बीआर पैसेंजर का संचालन जल्द शुरू किए जाने, कई एक्सप्रेस ट्रेनों को जिला मुख्यालय पर स्टापेज देने, मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस को बरेली वाया शाहजहांपुर होकर चलाए जाने आदि मांगों का उल्लेख है।