{"_id":"894dea17db92c84edbd85e9504db4ebb","slug":"in-adapur-educational-promotion-workshop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औदापुर में हुई शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औदापुर में हुई शैक्षिक संवर्धन कार्यशाला
शाहजहांपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड कांट के उच्च प्राथमिक विद्यालय औदापुर में शैक्षिक संवर्धन एवं छात्र प्रोत्साहन कार्यशाला हुई। इस अवसर पर सह समन्वय विज्ञान प्रदीप कुमार ने शैक्षिक योजनाओं से अवगत कराते हुए अभिभावकों से सहयोग देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभाष चंद्र मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए इस प्रकार के प्रयास सराहनीय हैं। विशिष्ट अतिथि मोे. अंसार ने आयोजन को सराहनीय पहल बताते हुए अभिभावकों का आह्वान किया कि वह बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें, ताकि उन्हें उचित ज्ञानार्जन कराया जा सके। वहीं संचालक पुनीत मिश्रा ने शिक्षकों से शैक्षिक संवर्धन कार्यक्रम में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रोत्साहन पुरस्कार भी बांटे गए। सह समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्रिया ने प्रथम, अभिकर्ष ने द्वितीय, रविता देवी ने तृतीय तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर अभिषेक कुमार ने प्रथम, गोपाल सिंह ने द्वितीय तथा मयंक शर्मा ने तृतीय स्थान पाया। आयोजन में मृदुला शर्मा, यूनुस खां, गौरवेंद्र कुमार, यासीन खां, महेंद्र सिंह, विशुन पाल, वेद प्रकाश, पंकज मिश्रा, अजीज अहमद, बलवीर सहाय आदि का योगदान रहा।