फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Immersion of the idols of the Goddess, preceded by a procession marked by the 'Sindurotsav' (vermilion celebration)

Shahjahanpur News: सिंदूरोत्सव के साथ शोभायात्रा निकालकर देवी मां की मूर्तियों का विसर्जन

Thu, 22 Oct 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Immersion of the idols of the Goddess, preceded by a procession marked by the 'Sindurotsav' (vermilion celebration)
कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। दुर्गोत्सव के समापन पर बुधवार को खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर और रामचरन धर्मशाला में सिंदूरोत्सव हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इसके बाद ढोल-ताशों के साथ माता की मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्राओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर में सुबह से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर में सिंदूरोत्सव के बाद देवी मूर्तियों को ट्रैक्टरों पर रखा गया। शोभायात्रा सदर चौराहा, बहादुरगंज, घंटाघर, केरूगंज, खोयामंडी, छाया कुआं, पुराना जिला अस्पताल, अंटा चौराहा और जीआईसी चौराहा होते हुए खन्नौत नदी पहुंची, जहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष सीमा मुखर्जी, सुनील कुमार देवनाथ, सुनीत दत्ता, डॉ. विजय बारोई, मनोज राय और मधुसूधन मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामचरन धर्मशाला से भी सिंदूरोत्सव के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवस्वरूपों को सजाकर शामिल किया गया। शोभायात्रा सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा मोड़, केरूगंज खोयामंडी, बेरी चौकी, अंटा चौराहा और खिरनीबाग चौराहा होते हुए जीआईसी तिराहा पहुंची। यहां से लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पहुंचकर जयकारों के बीच माता की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिवम अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, डॉ. विजय पाठक, विशाल यादव, विवेक सक्सेना, नीरज वाजपेयी, शांति गुप्ता, अमित गुप्ता और गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।
--
ओसीएफ में भी सिंदूरोत्सव के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई
शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्टरी स्टेट में 71वीं दुर्गा पूजा के तहत विजयदशमी पर सिंदूरोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशियां साझा कीं।
टीसीएल ग्रुप महिला कल्याण की अध्यक्ष शिल्पा डोईफोडे ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। महाप्रबंधक श्रीकांत डोईफोडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। इसके बाद माता को भावभीनी विदाई दी गई। जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भावुक नजर आए।

आयोजन में दुर्गा पूजा समिति की नीतू अधिकारी, सुजया बोस, पदमा, नीति, प्रियंका, सरिता देवल, नीलम, गीता, वर्षा, सीमा और किरण ने सहयोग किया।

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

कालीबाड़ी मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed