फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Immersed in the river Knnaut youth, continue to seek

खन्नौत नदी में डूबा युवक, तलाश जारी  

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Immersed in the river Knnaut youth, continue to seek
डूबा - फोटो : अमर उजाला
बंका घाट के पास हुई घटना, गोताखोर तलाश में जुटे 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में खन्नौत नदी के बंका घाट पर मंगलवार को एक युवक नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश कर रही है। मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। 
शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नसरुद्दीन उर्फ कल्लू डेयरी वाले का 26 वर्षीय छोटा बेटा आसिफ रोजाना की तरह सुबह बंका घाट पर भैंस लेकर गया था। नदी में भैंस छोड़ने के बाद वह घर चला गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह भैंस वापस लेने आया। एक भैंस नदी पार करके दूसरी तरफ चली गई थी। आसिफ नदी तैरकर भैंस को लेने के लिए उस तरफ गया। भैंस को हकारने के बाद आसिफ फिर नदी पार करने के लिए उसमें घुस गया। नदी में तैरते समय अचानक धार में फंसने की वजह से वह डूबने लगा। उसे डूबते देखकर नदी के आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। कल्लू भी अपने परिवार वालों के साथ बंकाघाट पर पहुंच गए। कोतवाल आरएन चौधरी और एफएसओ युदनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए। आसपास के गोताखोरों को नदी में उतारा गया। बंकाघाट से लेकर बिसरात घाट तक नदी का चप्पा-चप्पा छाना गया, लेकिन आसिफ का कहीं पता नहीं लगा। 
विज्ञापन

 
आसिफ के घर में मचा कोहराम 
आसिफ के डूबने की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और परिवार के लोगों की घर में भीड़ जमा हो गई। आसिफ तीन भाइयों आलम और आरिफ से छोटा है। तीन बहने उजमा, निशात अंजुम और मुमताज की शादी हो गई। मां किश्वरी की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोहल्ले वाले पुलिस की कार्य प्रणाली से आक्रोशित 
मोहल्ले वालों का आरोप है कि पुलिस आसिफ को खोजने का कोई इंतजाम नहीं कर रही है। सिर्फ आसपास के गोताखोरों को नदी में उतार दिया। जब काफी देर तक आसिफ का कुछ पता नहीं लगा तो वह सब नदी के बाहर आ गए। उनका कहना है कि पुलिस को स्टीमर मंगाकर आसिफ की तलाश करनी चाहिए। 

 
युवक के डूूबने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। प्राइवेट गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। - आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed