{"_id":"695bfe5835399f96480657e5","slug":"illegal-encroachment-on-railway-land-jcbs-will-be-deployed-on-january-8th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162205-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा, आठ जनवरी को गरजेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा, आठ जनवरी को गरजेगी जेसीबी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मालगोदाम मार्ग पर रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें व खोखा रखकर व्यवसाय करने वालों पर रेलवे की निगाह तिरछी हो गई है। रेलवे ने सात दुकानदारों को नोटिस जारी कर कब्जा छोड़ने के लिए कहा है, साथ ही आठ जनवरी को दुकानें ढहाने की चेतावनी दी है।
मालगोदाम मार्ग पर रेलवे की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर दुकानें बना ली हैं। पूर्व में रेलवे के अफसरों ने निरीक्षण कर जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए थे। स्थानीय अफसरों ने लाल निशान लगाते हुए दुकानें हटाने का नोटिस दिया। कुछ दुकानदारों ने पैरवी कराकर मामले को रुकवा दिया था।
अवैध कब्जेदाराें के खिलाफ एक बार फिर रेलवे प्रशासन सख्त हो गया है। वरिष्ठ खंड अभियंता ने दोबारा सात दुकानदारों को नाेटिस जारी कर चेतावनी दी है। बताया कि द्वितीय एंट्री गेट के समीप रेलवे की जमीन पर अनधिकृत निर्माण है। इसे हटाने के लिए चार दिसंबर को भी नाेटिस दिया गया था। अब अनधिकृत निर्माण स्वत: नहीं हटाने पर आठ जनवरी को जेसीबी के माध्यम से बलपूर्वक अवैध निर्माण गिरा देने का नोटिस दिया गया है। नोटिस जारी होने के बाद दुकानदाराें में खलबली मची है।