{"_id":"6a343b94a186d462be0227f4","slug":"illegal-cuts-closed-on-jalalabad-bareilly-mod-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176502-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद-बरेली मोड़ हाईवे पर बंद कराए गए अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद-बरेली मोड़ हाईवे पर बंद कराए गए अवैध कट
Fri, 19 Jun 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
कांट क्षेत्र में जलालाबाद मार्ग पर बंद किए गए डिवाइडर के कट। संवाद
कांट। बरेली मोड़ से जलालाबाद तक 29 किलोमीटर लंबे चार लेन राजमार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर के अवैध कट बंद कर दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने यह कार्रवाई की है। यह हाईवे गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ता है। हाईवे पर वाहनों की तेज गति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
बरेली मोड़ से याकूबपुर चौराहा तक 32 अवैध कट कटाव बंद करवा दिए गए हैं ताकि तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाएं न हों। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने इस पर सहमति दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कई कट बंद किए गए हैं। कट बंद होने से वाहन चालकों को कई स्थानों पर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, लेकिन दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कट बंद कराने की जरूरत महसूस की जा रही थी।