फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the vacant posts are not filled, then the trains will be obstructed.

रिक्त पद न भरे तो ट्रेनों के संचालन में आएगी बाधा

Mon, 17 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन एवं हिंद मजदूर सभा के महामंत्री गोपाल मिश्र ने कहा कि रेलवे संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े ढाई लाख पद रिक्त हैं। यदि इन पदों पर नियुक्ति नहीं हुई तो रेल परिचालन बाधित हो सकता है। महामंत्री गोपाल  लखनऊ से मुरादाबाद जाते समय कुछ देर के लिए यहां रुके थे। यहां रेलवे स्टेशन पर नरमू पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारतीय रेलवे के चालीस प्रतिशत ट्रैक का रिन्यूवल होना है। यह अति आवश्यक भी है। कोई अनहोनी होने पर उसका दोष ग्रेड पे 4200 और 4600 के कर्मचारियों पर थोपने से समस्या का हल नहीं हो सकता। रेलवे के बजट में ट्रैक रिन्यूवल के लिए अलग से प्रस्ताव लाकर प्रथम वरीयता पर इस कार्य पर जोर देना होगा। दुर्घटना के कारण कार्यरत रेल कर्मियों पर कार्य का अधिक दबाव है। वर्तमान में संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े ढाई लाख पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि हर माह प्रत्येक स्टेशन पर रेल कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे है, लेकिन उनकी जगह नहीं भरी जा रही है। अब स्थिति यह हो गई कि उचित विश्राम और अवकाश तक नहीं मिल पा रहा है। यदि रिक्तियों की पूर्ति नहीं हुई तो रेल परिचालन बाधित हो जाएगा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी, नरेंद्र त्यागी, सुनील कुमार, नरेंद्रपाल, राकेश मिश्र, मोहम्मद सैफ, बीएस त्रिवेदी, एसपी चावला, महावीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार, लाखनलाल, संतोष कुमार, रामअवतार शर्मा, वीरपाल, त्रिलोक चंद्र, उत्तम सिंह, रामनिवास, सुरेश सैनी, केशरीलाल, कौशल कुमार, आशुतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed