फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   idole in soil in khutar

खुटार में मिट्टी खुदाई में निकली देवी की खंडित प्रतिमा

Wed, 16 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
idole in soil in khutar
गांव पिपरिया बिरसिंहपुर में मिली खंडित देवी प्रतिमा - फोटो : POWAYAN
खुटार। गांव पिपरिया बिरसिंहपुर के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान पत्थर की खंडित देवी प्रतिमा निकली है। चर्चा होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और महिलाओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। पुलिस ने प्रतिमा को बंजारे बाबा स्थान के पास रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव के बबलू का गांव से कुछ दूर पर खेत है। मंगलवार को गांव के बबलू के खेत से कुछ लोगों मिट्टी निकाल रहे थे। खुदाई के दौरान देवी की पत्थर की एक खंडित प्रतिमा निकली। प्रतिमा में दो अन्य देवियों को भी पत्थर पर उकेरा गया है। प्रतिमा के ऊपर शेषनाग का खंडित फन दिख रहा है। लोग प्रतिमा को माता लक्ष्मी की प्रतिमा मान रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रतिमा का शेष हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ है। खुदाई के दौरान खंडित प्रतिमा निकली तो मिट्टी की खुदाई बंद कर दी गई और मिट्टी खनन कर रहे लोग मौके से चले गए।
विज्ञापन

चर्चा होने पर गांव पिपरिया बिरसिंहपुर, मलिका, पिपरिया, खमरिया, अंडहा आदि गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। तमाम महिलाएं भी मौके पर पहुंची और पूजा अर्चना शुरू कर दी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। पुलिस ने देवी प्रतिमा को पास में बंजारे बाबा स्थान पर रखवा दिया गया है। इसके बाद भी महिलाएं देवी प्रतिमा की पूजा अर्चना को आती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरिया बिरसिंहपुर के लोगों ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पहले गांव के पास ओयल राजा कोठी नाम से किला था। जहां मंदिर भी बने थे। धीरे धीरे ओयल राजा का पतन हो गया। किले का भी नामोनिशान मिट गया। इसके बाद लोगों ने काफी दूर हद तक फैली जमीन पर खेती करना शुरू कर दिया। इसी जमीन के पास पत्थर की देवी प्रतिमा मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed